पूजा
गोवा का नाम सुनते ही दिमाग में बीच, पार्टी और नाइटलाइफ़ आती है… लेकिन गोवा की एक और चीज़ है जो उतनी ही खास है—यहां की मसालों की खेती। इसी का एक्सपीरियंस लेने हम पहुंचे सहकारी स्पाइस फार्म, Ponda, South Goa और सच कहें तो यहां का पूरा अनुभव काफी शानदार रहा। यहाँ की एंट्री फीस ₹500 है, जिसमें सिर्फ फार्म घूमना ही नहीं, बल्कि गाइडेड टूर और भरपेट लंच भी शामिल है। फार्म में एंट्री करते ही पारंपरिक तरीके से फूलों और मुस्कुराहट के साथ स्वागत किया जाता है। इसके बाद मिलता है एक खास हर्बल वेलकम ड्रिंक, जो लेमनग्रास और इलायची से तैयार किया जाता है। इसकी खुशबू और स्वाद दोनों ही काफी रिफ्रेशिंग हैं। फिर शुरू होता है फार्म का असली एक्सपीरियंस। गाइडेड टूर के दौरान आपको यहाँ उगाए जाने वाले अलग-अलग मसालों के बारे में बताया जाता है और आप उन्हें बिल्कुल करीब से देख भी सकते हैं। यहाँ दालचीनी, लौंग, इलायची, जायफल, हल्दी जैसे कई मसालों की खेती देखने को मिलती है। हर तरफ हरियाली और मसालों की खुशबू इस जगह को और भी खास बना देती है। और अब बात करते हैं यहाँ के लंच की!
लंच में करीब 15 से 20 तरह के वेज और नॉनवेज आइटम्स परोसे जाते हैं। जिसमें चिकन और फिश करी, प्रॉन्स मसाला, गोअन स्टाइल दाल, लोकल सब्जियाँ, स्टीम राइस, मिठाई और भी कई चीज़ें शामिल हैं। मतलब एक ही जगह पर आपको गोवा की नेचर, मसालों की खेती और लोकल खाने का स्वाद, तीनों का अनुभव मिल जाता है।
अगर आप South Goa जा रहे हैं, तो Sahakari Spice Farm को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं।
Location: Sahakari Spice Farm, Ponda, South Goa
टिकट : ₹500 — लंच + गाइडेड टूर शामिल
टाइमिंग: 11 AM – 4:30 PM


