Homeझारखंडरांची में बंद समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा, कई हिरासत में, यात्रियों...

रांची में बंद समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा, कई हिरासत में, यात्रियों को हुई परेशानी…

Published on

spot_img

रांची: अपने तीन दिवसीय पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन (Jharkhand State Student Union) ने बुधवार यानी 19 अप्रैल को झारखंड बंद किया है।

इसे कई संगठनों ने समर्थन भी दिया है। 60:40 फार्मूले (60:40 Formulas) पर आधारित नियोजन नियमावली के विरोध में आज दूसरी बार झारखंड बंद के तहत राजधानी रांची (Ranchi) के मोराबादी इलाके में बंद की पुरजोर कोशिश की गई। हालांकि पुलिस ने लाठीचार्ज (Lathi Charge) कर बंद समर्थकों को खदेड़ दिया।

रांची में बंद समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा, कई हिरासत में, यात्रियों को हुई परेशानी…- Police chased the closed supporters in Ranchi, many in custody, passengers were in trouble…

लाठी के साथ सड़क पर उतरे थे बंद समर्थक

सुबह-सुबह मोराबादी (Morabadi) में बांस, लाठी के साथ बंद करवाने सड़क पर उतरे थे। बंद समर्थकों को सिटी DSP ने खदेड़ा। बंद समर्थको से निपटने के पुलिस पूरी तरह विभिन्न इलाकों में मुस्तैद है। वहीं करीब तीन दर्जन बंद समर्थकों को हिरासत में लिया गया है।

रांची में बंद समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा, कई हिरासत में, यात्रियों को हुई परेशानी…- Police chased the closed supporters in Ranchi, many in custody, passengers were in trouble…

बसें नहीं चलने से यात्री परेशान

बंद के कारण रांची से दूसरे जिलों के लिए खुलने वाली बसों के परिचालन पर व्यापक असर पड़ा है। पटेल चौक के पास स्थित सरकारी बस स्टैंड (Government Bus Stand) से भी बस सेवा प्रभावित हुआ है।

इस बस स्टैंड से भी अलग-अलग जिलों के लिए खुलने वाली डीलक्स बसों के परिचालन में कमी आयी है। बस संचालकों ने एहतियात के तौर पर रांची से झारखंड (Ranchi to Jharkhand) के अलग-अलग जिलों और बिहार के नवादा, गया जैसे सीमावर्ती जिलों के लिए सुबह में खुलने वाली बसों का परिचालन बंद कर रखा है।

रांची से कोडरमा, चाईबासा, चतरा, सिमडेगा, गया, नवादा सहित कई जिलों के लिए बसें नहीं खुल रही हैं।

रांची में बंद समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा, कई हिरासत में, यात्रियों को हुई परेशानी…- Police chased the closed supporters in Ranchi, many in custody, passengers were in trouble…

शाम में खुल सकती हैं बसें

यात्री कांटा टोली बस स्टैंड (Kanta Toli Bus Stand) पहुंच गए हैं। बड़ी संख्या में यात्री बस स्टैंड पर ही बैठकर बस खुलने का इंतजार कर रहे हैं। कुछेक बस संचालकों ने शाम में बसें खुलने का भरोसा भी इन्हें दिलाया है।

रांची (Ranchi) में सिर्फ बिरसा मुंडा बस स्टैंड से ही हर दिन ढाई-तीन सौ बसें अलग-अलग जिलों के लिए खुलती हैं। ITI बस स्टैंड से भी पलामू, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, गुमला, खूंटी सहित कई जिलों के लिए पांच दर्जन से अधिक बसें खुलती हैं।

शहर में ठीक से नहीं चले ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा

ऑटो संघ द्वारा छात्रों के बंद के समर्थन में ऑटो सेवा (Auto Service) बंद रखने की घोषणा का असर यह हुआ है कि राजधानी में ऑटो सेवा भी ज्यादातर बंद है। E Rickshaw का परिचालन भी नहीं हो रहा है।

नगर निगम द्वारा कई रूटों पर चलाई जा रही सिटी बस सेवा पर भी झारखंड बंद का असर पड़ा है। ज्यादातर रूटों पर नगर निगम की सिटी बसें नहीं चल रही हैं और यात्री परेशान हैं।

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया है अलर्ट

बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन (Police Administration) अलर्ट है। राजधानी रांची समेत राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी 24 जिलों को अलर्ट किया है।

सभी जिलों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों (Additional Forces) की तैनाती की गई है। रांची में 15 सौ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जगह जगह वॉटर कैनल (Water Canal), वज्र वाहन को भी लगाया गया है।

कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। एक दर्जन DSP , 30 इंस्पेक्टर, जिले के विभिन्न थाना प्रभारी,और दरोगा की भी विशेष ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...