झारखंड-बिहार बंद : नक्सलियों के बंद को देखते हुए पुलिस Alert

3 अप्रैल 2023 को झारखंड राज्य के पलामू चतरा बोर्डर क्षेत्र के लावालौंग थाना अंतर्गत गरहे जंगल में पांच साथियों की निर्ममतापूर्वक हत्या की कड़ी निंदा और भर्त्सना करते हैं

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पांच इनामी नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में भाकपा माओवादी संगठन (CPI Maoist Organization) ने दो दिवसीय बिहार-झारखंड बंद (Bihar-Jharkhand Bandh) का आज पहला दिन है। नक्सलियों के बंद को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।

20 व 21 अप्रैल 2023 को 48 घंटे का बिहार-झारखंड बंद की घोषणा

पूर्वी बिहार पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी (Jharkhand Special Area Committee) भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के प्रवक्ता प्रतीक ने एक बयान जारी कर 20 व 21 अप्रैल 2023 को 48 घंटे का बिहार-झारखंड बंद की घोषणा की है।

बयान में बताया गया कि 3 अप्रैल 2023 को झारखंड राज्य के पलामू चतरा बोर्डर क्षेत्र के लावालौंग थाना अंतर्गत गरहे जंगल में पांच साथियों की निर्ममतापूर्वक हत्या (Murder) की कड़ी निंदा और भर्त्सना करते हैं।

पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

इस घटना के विरोध में पूर्वी बिहार पूर्वोत्तर झारखंड में कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) मजदूर किसान, प्रगतिशील बुद्धिजीवियों, छात्रों, नौजवानों, कलाकारों पत्रकारों, जनवाद प्रेमियों, न्याय पसंद लोगों से 20 व 21 अप्रैल 2023 को 48 घंटे बंद को सफल बनाने की अपील करती है। बयान में बंद के दौरान दूध, पानी, पेपर, अस्पताल, एंबुलेंस आदि जरूरी सेवाओं को मुक्त रखने का ऐलान किया है।

नक्सलियों के 48 घंटे के बंद के मद्देनजर झारखंड पुलिस मुख्यालय (Jharkhand Police Headquarters) ने संबंधित सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article