राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी ने निकाली शोभा यात्रा

शोभा यात्रा में युवा वाहिनी के सदस्य भगवान परशुराम के भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी (Rashtriya Parshuram Sena Youth Corps) ने भगवान परशुराम की जयंती पर शनिवार को पूरे शहर में शोभा यात्रा निकाली।

शोभा यात्रा में युवा वाहिनी के सदस्य भगवान परशुराम (Lord Parshuram) के भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

पुष्प वर्षा व जलपान की व्यवस्था की गई

युवा वाहिनी के स्थानीय रेड़मा स्थित प्रदेश कार्यालय (State Office) से निकली शोभायात्रा रेड़मा चंद्रशेखर आजाद चौक होते हुए डॉ राजेन्द्र प्रसाद चौक पहूंची।

जहां से सुभाष चंद्र बोस चौक (Subhash Chandra Bose Chowk) होते हुए बेलवाटीका के रास्ते से दो नंबर टाउन होते हुए प्रदेश कार्यालय पर वापस पहुंच कर समाप्त हूई। शोभायात्रा मार्ग (Procession Route) में विभिन्न संस्थाओं के द्वारा पुष्प वर्षा व जलपान की व्यवस्था की गई थी।

Share This Article