ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को लिया चपेट में, महिला की मौत

घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया, दुर्घटना के बाद 108 एंबुलेंस से दोनों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: घाटशिला थाना क्षेत्र के तामाकपाल में रविवार को हुए सड़क दुर्घटना (Road Accident) में बाइक सवार एक महिला की मौत (Death) हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ बाइक से राजमिस्त्री का काम करने जा रही थी।

घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद 108 एंबुलेंस से दोनों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल (Ghatshila Sub-Divisional Hospital) पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

राजमिस्त्री का काम करते थे दोनों पति-पत्नी

मिली जानकारी के अनुसार घाटशिला थाना क्षेत्र के केंदोपोशी गांव निवासी सिंगू माडी (52 वर्ष) एवं उनकी पत्नी छीता माडी (45) बाइक पर सवार होकर तामकपाल में किसी के घर राजमिस्त्री का काम करने आए थे।

रविवार की सुबह तामकपाल स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराने के बाद जैसे ही NH पर लौटा इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत (Woman Death ) हो गई।

Share This Article