Homeझारखंडदुमका में दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

दुमका में दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश चंद्रा (Ramesh Chandra) की अदालत ने शुक्रवार को तीन साल पहले जामा में रामगढ़ की 11 साल की बालिका से दुष्कर्म (Rape) करने वाले सपना कोल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व बीस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई।

जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर अभियुक्त को छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

आरोपित ने खानदान को समाप्त करने की धमकी दी

रामगढ़ (Ramgarh) प्रखंड के एक गांव की रहने वाली बालिका 21 जून, 2020 को जामा में रहने वाले बड़े चाचा के घर आई थी। 26 जून की शाम घर के सदस्य गांव में किसी के घर गए थे। लड़की घर में अकेली थी।

इसी बीच पड़ोस का सपन कोल घर में घुस आया और बालिका से गंदा काम करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपित ने जान मारने के साथ खानदान को समाप्त करने की धमकी (Threat) दी।

बात गांव की पंचायत तक पहुंची

धमकी की वजह से बालिका चाहकर भी विरोध नहीं कर सकी। युवक गंदा काम करने के बाद भाग गया। जाते समय किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी। दुष्कर्म (Rape) से सहमी बालिका ने अगले दिन घरवालों को सारी बात बताई।

बात गांव की पंचायत तक पहुंची। पंचायती के बाद भी किसी तरह का फैसला नहीं होने पर प्रधान ने पुलिस के पास जाने की सलाह दी। शाम को बालिका ने स्वजन के साथ जामा थाना जाकर सारी बात बताई। पुलिस ने सपन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की।

अदालत (Court) ने बचाव पक्ष के वकील विवेक नंदन और APP चंपा कुमारी की बहस और 11 गवाहों के बयान के आधार पर आरोपित को दोषी पाकर सजा सुनाई।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...