क्राइमझारखंड

लोहरदगा में आदिवासी लड़की से गैंगरेप, दो को पुलिस ने दबोचा, ईंट-भट्ठे में…

लोहरदगा: कुडू थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में पहुंची आदिवासी नाबालिग लड़की को दो युवकों ने अगवा करते हुए उसके साथ दुष्कर्म (Rape With Adiwasi Girl) किया। लड़की के गायब होने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने खोजबीन की तो वह बंद पड़े ईंट-भट्ठे में बेहोशी की हालत में मिली।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कुड़ू CHC पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है

गांव के हो दो युवक ने दिया घटना को अंजाम

बताया जाता है कि 13 साल कि नाबालिग आदिवासी लड़की घर के बगल में आयोजित शादी समारोह (Wedding Ceremony) में पहुंची थी। गुरुवार देर रात लगभग 11 बजे लड़की गायब हो गई। परिजनों ने खोजबीन शुरू किया।

इसी बीच किसी ने जानकारी दी कि गांव के दो युवक लड़की को ले गए हैं। ग्रामीणों ने लड़की को खोजते हुए बंद पड़े ईंट-भट्ठे (Brick Kilns) में पहुंचे तो लड़की बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

लोहरदगा में आदिवासी लड़की से गैंगरेप, दो को पुलिस ने दबोचा, ईंट-भट्ठे में...-Gangrape with a tribal girl in Lohardaga, police arrested two, in brick-kiln...

नाबालिग  को रिम्स किया गया रेफर

लोहरदगा सदर अस्पताल (Lohardaga Sadar Hospital) में इलाज के बाद स्थिति में सुधार नहीं होने पर लड़की को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रात में ही एक आरोपित को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार अहले सुबह दूसरे आरोपित को हिरासत में लिया गया।

थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि दो युवकों ने आदिवासी नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। लड़की को रांची रिम्स (Rims) रेफर किया गया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker