जमशेदपुर में बाइक सवार अपराधियों ने एक शख्स पर की फायरिंग और तुरंत हो गए फरार

घटना की सूचना मिलते ही DSP पटमदा सुमित कुमार, आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार और उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार अस्पताल पहुंचे

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: शुक्रवार को बाइक सवार अपराधियों ने जमशेदपुर (Jamshedpur) में मानगो के उलीडीह थाना (Ulidih Police Station) अंतर्गत हयातनगर में मो. इरशाद नामक शख्स पर फायरिंग कर दी और तुरंत वहां से भाग निकले।

फायरिंग में घायल इरशाद को साथी इलाज के लिए MGM अस्पताल ले गए। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

उसे छाती में गोली लगी है। वह इलेक्ट्रिशियन (Electrician) का काम करता है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही DSP पटमदा सुमित कुमार, आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार और उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार अस्पताल पहुंचे।

इरशात के साथियों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article