RANCHI : नौकरी दिलाने के नाम पर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला सपरिवार फरार, 15 दिनों में पैसे लौटाने…

मुहल्ले के लोगों के लोगों का कहना है कि दो दिन पूर्व वह गोविंदनगर (Govindnagar) स्थित घर में देखा गया था

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : जिस संजय सिन्हा ने CMPDI में नौकरी दिलाने के लिए अनेक लोगों से करीब 1 करोड़ से अधिक की ठगी की थी, घर में ताला लगाकर सपरिवार फरार हो गया है।

बताया जाता है कि उसने 18 अप्रैल को रातू थाना में समझौता कर 15 दिनों में पैसे लौटाने की बात कही थी, लेकिन इस बीच फरार हो गया।

मुहल्ले के लोगों के लोगों का कहना है कि दो दिन पूर्व वह गोविंदनगर (Govindnagar) स्थित घर में देखा गया था।

अब बताता है कि इलाज के लिए दिल्ली (Delhi) चला गया। पीड़ितों के बयान पर दो मई को संजय सिन्हा के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज (FIR) कर ली है।

इन-इन लोगों से ठगे इतने रुपए

बताया जाता है कि संजय सिन्हा ने रूबी देवी से 12 लाख रुपये, किरण कुमारी से चार लाख 50 हजार, अनिता देवी से 12 लाख 40 हजार, अनिमा देवी से दो लाख, उमा देवी से तीन लाख, किरण देवी से पांच लाख 10 हजार, रेशमी कुमारी से पांच लाख पांच हजार, उत्तम कुमार से चार लाख, अंशु देवी से 25 लाख, रंजीत कुमार से 20 लाख और निशिकांत कुमार से 10 लाख रुपये ठगे हैं।

Share This Article