Homeझारखंडमणिपुर से झारखंड के 34 विद्यार्थियों की कराई जा रही सुरक्षित वापसी,...

मणिपुर से झारखंड के 34 विद्यार्थियों की कराई जा रही सुरक्षित वापसी, CM हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : Manipur में झारखंड (Jharkhand) के फंसे विद्यार्थियों की जानकारी मिलते ही CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने इस विषय में शीघ्र तत्परता दिखाते हुए सभी विद्यार्थियों (Students) की सुरक्षित वापसी कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

निर्देश के आलोक में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum), पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद और रांची के 34 छात्रों की सुरक्षित वापसी कराई जा रही है।

22 विद्यार्थियों का टिकट कंफर्म

श्रम विभाग (Labour Department) की ओर से संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष में मणिपुर में फंसे 34 छात्रों की लिस्ट प्राप्त हुई है। इसे साझा किया गया है। सभी अलग-अलग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा हैं।

34 में से 22 विद्यार्थीयों का टिकट (Ticket) सोमवार को श्रम विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से कन्फर्म कर दिया गया है।

ये सभी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (National Institute of Technology), सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एवं IIT-T मणिपुर में पढ़ते हैं।

श्रम विभाग के इन नंबरों पर अधिक जानकारी के लिए करें संपर्क

अधिक जानकारी के लिए श्रम विभाग के कंट्रोल रूम के 0651-2481055, 0651-2480058, 0651-248008, 0651-2481188,0651-248202 एवं Whatsapp नंबर 9470132591, 9431336398, 9431336472, 9470132591, 9431336398 और 9431336432 पर संपर्क किया जा सकता है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...