दहेज उत्पीड़न के मामले में कोडरमा कारा में बंद युवक की मौत

जेल अधिकारियों के अनुसार उसे सीने में दर्द की शिकायत के बाद सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: दहेज उत्पीड़न (Dowry Harassment) के मामले में कोडरमा मंडल कारा (Koderma Circle Jail) में बंद एक युवक की मंगलवार सुबह मौत हो गई।

मृतक विवेक कुमार यादव (28) हजारीबाग जिले (Hazaribagh District) के चलकुसा प्रखंड अंतर्गत मसानी गांव का रहने वाला था।

चिकित्सक ने दिल का दौरा पड़ने की संभावना जताई

बताया जाता है कि युवक की पत्नी काजल देवी ने 2020 में न्यायालय में उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में गत 17 मार्च 2023 से वह कोडरमा जेल (Koderma Jail) में बंद था।

जेल अधिकारियों के अनुसार उसे सीने में दर्द की शिकायत के बाद सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने दिल का दौरा पड़ने की संभावना जताई है।

Share This Article