रांची में RJD की बैठक 12 को, संविधान पर होगी चर्चा

मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि बैठक में मंत्री, विधायक, पूर्व MP, पूर्व MLA , सभी जिला अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: RJD के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव (Sanjay Singh Yadav) और प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव (Sanjay Prasad Yadav) के निर्देश पर 12 मई को एक बैठक प्रदेश कार्यालय में होगी।

प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे

मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि यह बैठक बिहार सरकार के उप CM तेजस्वी प्रसाद यादव एवं झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव के निर्देश पर रखी गई है।

इसका मुख्य उद्देश्य संविधान पर परिचर्चा है। मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि बैठक में मंत्री, विधायक, पूर्व MP, पूर्व MLA , सभी जिला अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

Share This Article