लोहरदगा : विवाहिता ने मायके में किया था सुसाइड, मां की शिकायत पर पुलिस ने पति को…

जब सोनी को यह पता चला कि मुकेश का किसी और लड़की से भी चक्कर है, तो उसे सदमा पहुंचा

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा : पति मुकेश लोहरा (Husband Mukesh Lohra) की बेवफाई और कोख उजड़ने के सदमे के कारण पत्नी सोनी कुमारी ने अपने मायके में सुसाइड (Suicide) कर लिया था। मामला लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के डांडू करंज टोली का है।

पति की दूसरी लड़की से संबंध को लेकर दोनों में होता था झगड़ा

बताया जाता है कि शादी के बाद मुकेश सोनी से ठीक से बात नहीं करता था, मगर इस बीच सोनी गर्भवती (Pregnant) हो गई थी। जब सोनी को यह पता चला कि मुकेश का किसी और लड़की से भी चक्कर है, तो उसे सदमा पहुंचा।

इस मामले को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी होता था। जब मुकेश को यह पता चला कि उसके संबंध में उसकी पत्नी सोनी को सच्चाई मालूम हो गई है तो उसने दवा खिलाकर उसका गर्भ गिरवा दिया।

इस तरह दोहरे सदमे में आकर सोनी अपने मायके में गई और उसने सुसाइड कर लिया। अब पुलिस ने सोनी की मां की शिकायत पर FIR दर्ज कर आत्महत्या (Suicide) के लिए प्रेरित करने के आरोप में मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है।

TAGGED:
Share This Article