रांची में धोखाधड़ी के मामले में नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

मॉरिस की गिरफ्तारी की जानकारी नाइजीरिया के घाना स्थित दूतावास को दे दी गई है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बरियातू पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले (Fraud Cases) में नाइजीरिया के नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम मॉरिस (Morris) बताया जा रहा है।

मॉरिस की गिरफ्तारी (Morris’s Arrest) की जानकारी नाइजीरिया के घाना स्थित दूतावास को दे दी गई है।

ज्यादा ठगने के लालच में वह पकड़ा गया

मिली जानकारी के अनुसार मॉरिस के खिलाफ एक महिला ने रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत बरियातू थाना में की थी।

महिला से उसने कुछ पैसे ठगे थे और ज्यादा ठगने के लालच में वह पकड़ा गया। सिटी SP शुभांशु जैन (SP Shubhanshu Jain) ने बताया कि नाइजीरिया के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है।

Share This Article