Homeझारखंडचतरा में सर्च अभियान के दौरान सात IED बरामद

चतरा में सर्च अभियान के दौरान सात IED बरामद

spot_img

रांची: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के लूटा फाटा इलाके से सुरक्षाबलों ने शनिवार को सात इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया है। इसके बाद बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) ने सभी IED को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।

झारखंड पुलिस और CRPF को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों (Maoists) की ओर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए IED लगाया गया है। इस पर शनिवार को हंटरगंज थाना क्षेत्र के लूटा फाटा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने IED बरामद किया। सुरक्षाबल इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं।

बताया जाता है कि माओवादियों ने ये बम हंटरगंज थाना क्षेत्र के केडिमो के चश्मली और टेढ़ाकुशमा के जंगलों (Forests of Chashmali and Tedhakushma) में प्लांट किए थे।

पुलिस की संयुक्त टीम डिमाइनिंग अभियान पर निकली

बीते दिनों छह माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। इन माओवादियों (Maoists) से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई जानकारियां हाथ लगी। इन्हीं की निशानदेही पर झारखंड जगुआर, CRPF 190 बटालियन और चतरा पुलिस की संयुक्त टीम डिमाइनिंग अभियान (Demining Operation) पर निकली।

इस अभियान में हंटरगंज थाना प्रभारी सनोज चौधरी, वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी गुलाम सरवर और राजपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार के अलावा अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

spot_img

Latest articles

राजा रघुवंशी हत्याकांड में GPS ने खोला राज, सोनम ने हत्या के बाद स्कूटी को 6 KM दूर फेंका

Raja Raghuvanshi murder case: इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी (29) और सोनम रघुवंशी...

अहमदाबाद विमान हादसा : 270 शव बरामद, DNA टेस्ट से पहचान जारी, सिर्फ एक यात्री बचा जिंदा

Ahmedabad Plane crash: अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में एयर इंडिया के बोइंग...

खबरें और भी हैं...