Homeझारखंडपारा शिक्षकों ने रांची में की बैठक, कई प्रस्ताव पारित

पारा शिक्षकों ने रांची में की बैठक, कई प्रस्ताव पारित

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: शनिवार को झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ राज्य कार्यकारिणी की बैठक (Assistant Teacher Union State Executive Meeting) प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीक शेख की अध्यक्षता एवं राज्य महासचिव विकास कुमार चौधरी एवं प्रधान सचिव सुमन कुमार के संचालन में दादा-दादी पार्क मोरहाबादी में हुई।

इस बैठक में शिक्षकों (Teachers) के बीच पूर्व में सरकार के साथ हुए समझौतों के अनुरूप अमल न करने पर नाखुशी और आक्रोश जाहिर किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से 11 दिसंबर 2021 एवं 14 दिसंबर 2021 को माननीय दिवंगत शिक्षा मंत्री एवं विभागीय अधिकारियों (Late Education Minister and Departmental officers) के साथ झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के साथ वार्ता में तय समझौते के बाद व सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावाली 2021 के विभिन्न बिंदुओं को लागू करने को लेकर अधिकारियों द्वारा सोची समझी साजिश के तहत रोक कर रखे जाने के कारण शिक्षकों ने अपनी भड़ास निकाली।

गिनाए आक्रोश के मुख्य कारण

1) हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार बनने से पूर्व पारा शिक्षकों के संविदा-संवाद में वेतनमान के वादे के साथ सत्ता मे आई थी, मगर तय समझौते में वेतनमान मिलने तक वेतनमान के समतुल्य मानदेय को लागू नहीं किया जाना l

2) विभागीय अल्टीमेटम (Departmental ultimatum) के बावजूद अधिकारियों के 15 महीने में प्रमाण पत्र जांच पूर्ण नही कर पाया। इसकी सजा सहायक अध्यापकों को मिली। राज्य के 4800 सहायक अध्यापक आकलन परीक्षा में आवेदन करने से वंचित हो गए। इसके अलावा सहायक अध्यापकों का 4% वार्षिक वृद्धि , सेवा संपुष्टि मे रोक एवं नियमित मानदेय भुगतान मे कटौती जैसी अन्यायपूर्ण कारवाई की गई। इसके विपरीत दोषी अधिकारियों पर कारवाई नहीं की गई।

3) सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावाली 2021 में संशोधन कर EPF, सहायक अध्यापक के अनुरूप सेवा अनुकंपा, E-सेवा-पुस्तिका का लाभ नहीं मिला।

4) समझौते के अनुसार, मार्च 2022 में बिहार नियमावली के समरूप माड्यल प्रश्न्न पत्र एवं सिलेबस (Model Question Paper and Syllabus) जारी करते हुए आकलन परीक्षा 100 अंकों का निर्धारण किया गया था,मगर बिहार नियमावली,समझौते एवं जनमानस के विरुद्ध 200 अंको का निर्धारण कर कार्रवाई की जा रहा है।

5) CTET उत्तीर्ण सहायक अध्यापकों को आकलन परीक्षा से मुक्त करते हुए J-TET पास सहायक अध्यापकों के समतुल्य मानदेय , अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों को प्रशिक्षण का एक अवसर ,समझौते के अनुरूप सामान्य भविष्य निधि को यथाशीघ्र लागू करने,कल्याण कोष गठन कर मृत सहायक अध्यापकों के आश्रित को 5 लाख का भुगतान जैसे विभिन्न बिंदुओं के निराकरण की दिशा में निर्णय का अनुपालन सुनिश्चित न होना।

इन निर्णयों से संबंधित प्रस्ताव पारित

02 जून 2023-सचिव,शिक्षा व साक्षरता विभाग का सचिवालय रांची का घेराव।

11 जून 2023 झरिया विधायक, 17 जून 2023 तीसरे शनिवार को महागमा विधायक श्रीमती दीपिका सिंह पांडेय , 18 जून 2023 को पौडैयाहाट के विधायक, 25 जून दुमका विधायक का आवास घेराव किया जाएगा।

29 जून 2023 को माननीय मंत्री मो. हाफ़िजुल हसन का आवास घेराव।

30 जून 2023 बरहेट मे मशlल जुलूस।

02 जुलाई गुमला विधायक का आवास पर प्रदर्शन।

15 जुलाई 2023-तीसरे शनिवार को रांची कांग्रेस कार्यालय घेराव।

23 जुलाई 2023 गिरिडीह सदर विधायक का आवास घेराव।

30 जुलाई 2023 माननीय मंत्री आलमगीर आलम का आवास घेराव।

06 अगस्त 2023 माननीय मंत्री बादल पत्रलेख का आवास घेराव।

09 अगस्त 2023 विश्वआदि दिवस को- JMM का राज्य कार्यालय रांची का घेराव l

23 अगस्त 2023 माननीय मंत्री चंपई सोरेन का आवास घेराव।

19 अगस्त 2023 तीसरे शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष का आवास घेराव।

05 सितंबर शिक्षक दिवस पर बाल-बच्चों के साथ मुख्यमंंत्री के आवास कार्यालय का घेराव।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

राज्य कार्यकारिणी की बैठक (Executive Meeting) में देवघर के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील झा जी को राज्य संरक्षक के पद पर सर्वसम्मति से पूर्व के मनोनयन के आधार पर अनुमोदन किया गया। बैठक में संघ के राज्य संरक्षक सुशील कुमार झा, मुकेश कुमार शाह, मुख्तार अहमद, अभिराम मुर्मू , एजाजुल हक, हरिकृष्ण सिंह, संजय पाठक, सीमा मुंडारी, शब्बीर अंसारी, नसीमुद्दीन अंसारी, साकेत शेखर, युधिर मंडल, नंदलाल नायक,शमसुल अंसारी, अजीत कुमार, नीलांबर रजवार, प्रदीप वर्मा, अमरेश विश्वकर्मा,अजीत सिंह, फिरोज अहमद, दुर्गा पाल, रमेश सिंह व अन्य शिक्षक मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...