राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर रांची के कई इलाके…

रेड जोन में कोई भी व्यक्ति सक्षम पदाधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना ड्रोन का प्रचालन नहीं कर सकेगा

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) 24 से 26 मई तक तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड (Jharkhand) आ रही हैं। ऐसे में राष्ट्रपति के रांची भ्रमण कार्यक्रम (Ranchi Tour Program) के मद्देनजर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के दो किलोमीटर की परिधि क्षेत्र को अस्थाई रूप से रेड जोन घोषित किया गया है।

रांची SSP किशोर कौशल ने ड्रोन नियम 2021 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित किया है।

रांची में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति राजभवन में आवासन करेंगी तथा नव निर्मित उच्च न्यायालय एवं IIIT नामकुम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी।

रांची आने पर तैयारियों का जायजा लेंगे

इसके अलावा अब तक की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए ADG अभियान संजय आनंदराव लाठकर व भू-राजस्व सचिव डॉ अमिताभ कौशल हेलिकॉप्टर से मंगलवार को पहले देवघर, फिर वहां से खूंटी जाएंगे। इसके बाद रांची (Ranchi) आने पर तैयारियों का जायजा लेंगे।

23 मई से राष्ट्रपति के आने-जाने वाले मार्गों पर मॉक ड्रिल किया जाएगा।

निम्न क्षेत्र हैं रेड जोन

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा ड्रोन नियम 2021 के नियम 22, 24 एवं 26 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नव निर्मित उच्च न्यायालय भवन, धुर्वा से दो किमी, जेयूटी, IIIT नामकुम से दो किमी एवं राजभवन से दो किमी की परिधि क्षेत्र को 24 मई से 26 मई तक अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित किया गया है।

रेड जोन में कोई भी व्यक्ति सक्षम पदाधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना ड्रोन का प्रचालन नहीं कर सकेगा।

Share This Article