Homeझारखंड… और इस कारण लड़की पक्ष ने निकाह से कर दिया इनकार,...

… और इस कारण लड़की पक्ष ने निकाह से कर दिया इनकार, लड़का पक्ष को…

Published on

spot_img

पलामू : शादी अथवा निकाह (Marriage) के दौरान कुछ अनहोनी और अशुभ (Bad Luck) किस्म की घटना घट जाए तो ऐसी स्थिति में शादी न करने का फैसला अहम हो जाता है।

ऐसी ही एक घटना बिहार की सीमा से सटे झारखंड (Jharkhand) के पलामू जिले (Palamu District) के पाटन से सामने आई।

निकाह का फंक्शन चल रहा था, लेकिन इसी बीच अचानक लड़की पक्ष ने बेटी का निकाह करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद लड़का पक्ष को बैरंग अपने घर लौट जाना पड़ा।

निकाह के दौरान ही दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा

बताया जाता है कि शनिवार को पाटन थाना क्षेत्र के सिरमा गांव में अब्बास मियां की पुत्री शबाना खातून का निकाह लातेहार जिला (Latehar District) में तय हुआ था। लातेहार जिला के छिपादोहर के हरातु गांव से तय समय पर बारात पाटन के सिरमा गांव पहुंच गई।

शबाना खातून और अमरुद्दीन आलम के निकाह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अमरुद्दीन आलम (Amaruddin Alam) को मिर्गी का दौरा पड़ गया। इसके बाद शबाना के परिवार वालों ने अमरुद्दीन के साथ अपनी बेटी का निकाह कराने से साफ मना कर दिया।

इस बीच कुछ लोगों ने कन्या पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन, उन लोगों ने किसी की नहीं सुनी और दूल्हे को बिना निकाह किए लौट जाना पड़ा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...