क्राइमझारखंड

सनकी युवक ने राहगीरों पर रॉड से किया हमला, 10 लोगों को किया घायल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

धनबाद: जिले के राजगंज थाना (Rajganj Police Station) क्षेत्र में एक सनकी युवक (Crazy Young Men) ने लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर रॉड (Rod) से मारना शुरू कर दिया। इस घटना में 10 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। पुलिस ने उस सनकी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजगंज इलाके में एक सनकी शख्स हाथों में लोहे की रॉड लेकर निकल पड़ा और जो भी उसे मिलता वो उसपर हमला करता देता।

ऐसे में उसके हमले से कई लोगों के सिर फट गए, तो कुछ लोगों के हाथ टूट गए। फिलहाल, सभी घायलों (Injured) को राजगंज स्थित स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, राजगंज में एक सनकी शख्स (Crazy Person) लोहे की रॉड लेकर लोगों पर अचानक हमला करने लगा। उस शख्स को जो सामने दिखता वो उसपर रॉड से हमला कर उसे घायल कर देता।

उसके हमले में एक महिला समेत दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद सभी घायलों को राजगंज स्थित स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

वहीं दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, इसमें गुलाम अंसारी का सिर फट गया है। जबकि उस्मान अंसारी के हाथ और सिर में चोटें आईं हैं।

घटना के बाद आरोपी युवक ने खुद को घर में हो गया बंद

वहीं आरोपी युवक का नाम मुसर्रत अंसारी बताया जा रहा है। लोगों ने बताया कि किसी के साथ उसकी दुश्मनी नहीं थी, लेकिन अचानक उसने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया।

इसके बाद फिर अपने घर के एक कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर आरोपी शख्स को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया।

18 मई को धनबाद रेलवे स्टेशन पर भी एक सनकी ने यात्री को चाकू से कर दिया था घायल

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों 18 मई को धनबाद रेलवे स्टेशन (Dhanbad Railway Station) पर भी कुछ ऐसा ही वाकया हुआ था।

जब एक सनकी ने यात्रियों को चाकू मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद कड़ी मशक्कत से रेल पुलिस ने सनकी शख्स को पकड़ा था।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker