NIA कोर्ट में पेश किया गया PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप, 8 दिनों की रिमांड…

झारखंड सरकार ने दिनेश गोप पर 25 लाख के इनाम की नाम की घोषणा की थी। NIA द्वारा भी 5 लाख के इनाम का ऐलान किया गया था

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रविवार को गिरफ्तार (Arrest) होने के बाद प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप (Dinesh Gope) को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच टेरर फंडिंग मामले में NIA टीम ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया।

NIA ने दिनेश गोप से पूछताछ के लिए 8 दिनों की रिमांड कोर्ट से मांगी है। गौरतलब है कि दिनेश गोप के खिलाफ NIA ने नोटबंदी के दौरान रुपये की बरामदगी मामले में चार्जशीट दायर की थी।

NIA ने RC -02/2018/NIA /DLI दर्ज किया है। उसके पास से 25.38 लाख बरामद हुए थे।

दिनेश गोप के खिलाफ 102 से ज्यादा आपराधिक मामले

NIA रांची शाखा दिनेश गोप से जुड़े दो मामलों की जांच कर रही है। उसके खिलाफ झारखंड, बिहार और ओडिशा में हत्या, अपहरण, धमकी, जबरन वसूली और PLFI के लिए धन जुटाने से संबंधित 102 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

झारखंड सरकार ने दिनेश गोप पर 25 लाख के इनाम की नाम की घोषणा की थी। NIA द्वारा भी 5 लाख के इनाम का ऐलान किया गया था।

Share This Article