Homeझारखंडमहेंद्र सिंह धोनी पहुंचे रांची, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आने की खबर...

महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे रांची, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आने की खबर…

spot_img

रांची: पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान (Former Indian Cricket Team Captain) महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) सोमवार देर शाम रांची पहुंचे।

धोनी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) पर आने की खबर जैसे ही उनके फैंस को मिली, तो धोनी के टर्मिनल (Terminal) से बाहर निकलते ही प्रशंसकों ने उनके करीब पहुंचने की कोशिश की।

एयरपोर्ट पर फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे। वहां सेल्फी लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे रांची, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आने की खबर...Mahendra Singh Dhoni reached Ranchi, news of arrival at Birsa Munda airport...

धोनी के साथ पत्नी साक्षी सिंह धोनी और बेटी जीवा भी

सुरक्षाकर्मियों (Security Personnel) ने Dhoni को उनकी गाड़ी तक पहुंचाया।

धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग (CSK) IPL के 16वें सीजन में गुजरात को मात देकर 5वीं बार चैंपियन बनी है।

IPL के दौरान अपने घुटने की परेशानी से जूझते हुए उन्होंने सीजन पूरा किया। 1 मई को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में घुटने का ऑपरेशन कराया।

अब धोनी अपने घर रांची पहुंच चुके हैं। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) और बेटी जीवा (Jiva) भी आई हैं।

महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे रांची, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आने की खबर...Mahendra Singh Dhoni reached Ranchi, news of arrival at Birsa Munda airport...

धोनी को फिट होने में कम से कम 2 महीने

महेंद्र सिंह धोनी का मुंबई में घुटने का सफल ऑपरेशन (Successful Operation) कोकिलाबेन हॉस्पिटल (Kokilaben Hospital) के मशहूर डॉक्टर दिनेशॉ पारदीवाला (Dr. Dineshaw Pardiwala)ने किया था।

ये वही डॉक्टर हैं, जिन्होंने सचिन और युवराज जैसे खिलाड़ियों के भी चोट का इलाज किया था।महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे रांची, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आने की खबर...Mahendra Singh Dhoni reached Ranchi, news of arrival at Birsa Munda airport...

धोनी को फिट होने में कम से कम 2 महीने लगेंगे। फाइनल में जीतने के बाद धोनी ने कहा था कि वह अगला सीजन खेलने की पूरी कोशिश करेंगे।

बताया जाता है कि रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर लापुंग के गलगली धाम में धोनी वैद्य बंदन सिंह खेरवार से से भी घुटने का इलाज करा चुके हैं।

वैद्य ने गाय का दूध, पेड़ छाल और कई जड़ी-बूटियों से दवाइयां बनाकर धोनी को दी थी।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...