दुमका में अनियंत्रित हाईवा ने कार और ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत

इस दुर्घटना में विमल की मां गंभीर रूप से घायल है। घायल को मोहालपहाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिले के शिकारीपाड़ा थाना (Shikaripada Police Station) क्षेत्र के बरमसिया गांव में एक अनियंत्रित हाईवा ने पहले एक कार (Car) को और फिर एक ऑटो (Auto) को पीछे से टक्कर मार दिया, जिसमें ऑटो पर सवार एक बालक और एक महिला की मौत हो गई।

शिकारीपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची

महिला की पहचान नहीं हो पाई है जबकि 12 वर्षीय मृत बालक का नाम विमल मुर्मू है।

वह शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के शहरजोरी गांव का रहने वाला था और अपनी मां के साथ छात्रवृत्ति लेकर अपने घर वापस लौट रहा था।

इस दुर्घटना में विमल की मां गंभीर रूप से घायल है। घायल को मोहालपहाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी पाकर शिकारीपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

हादसे को लेकर आक्रोशित लोगों ने दुमका रामपुरहाट सड़क पर जाम लगा दिया है।

Share This Article