Homeझारखंडलातेहार में भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर सहित दो नक्सली गिरफ्तार

लातेहार में भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर सहित दो नक्सली गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

लातेहार: पुलिस ने CPI माओवादी के जोनल कमांडर (Zonal Commander) नागेंद्र उरांव उर्फ चुलबुल उर्फ डॉक्टर तथा सदस्य गोदन कोरबा को गिरफ्तार कर लिया है।

जोनल कमांडर नागेंद्र पलामू (Palamu) के पाकी का रहने वाला है।

इस पर लातेहार के अलावा आसपास के जिलों में दो दर्जन से अधिक नक्सली घटनाओं का मामला दर्ज है। दस्ता सदस्य गोदन गढ़वा के भंडरिया का रहने वाला है।

2 लोगों को संदिग्ध अवस्था में जंगल में घूमते पाया

इस संबंध में लातेहार SP अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि CPI माओवादी का एक दस्ता बूढ़ा पहाड़ के इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जमा हुआ है।

इस सूचना पर पुलिस की एक टीम बनाकर माओवादियों के खिलाफ छापेमारी (Raid) की गई। पुलिस ने 2 लोगों को संदिग्ध अवस्था में जंगल में घूमता हुआ पाया।

लगभग सभी हिंसक वारदातों में नागेंद्र रहता शामिल

पुलिस को देखते ही दोनों व्यक्ति भागने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें चारों ओर से घेरकर धर दबोचा।

पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए लोगों में एक नागेंद्र उरांव है जो CPI माओवादी का जोनल कमांडर है। दूसरा दस्ता सदस्य है।

SP ने बताया कि गिरफ्तार जोनल कमांडर नागेंद्र उरांव CPI माओवादियों के गोरिल्ला दस्ता काफी कमांडर था।

आसपास के इलाके में माओवादियों के द्वारा किए गए लगभग सभी हिंसक वारदातों में नागेंद्र उरांव शामिल रहता था।

2013 में कटिया जंगल के IED विस्फोट में भी था शामिल

वर्ष 2013 में कटिया जंगल में माओवादियों के IED विस्फोट की घटना में भी शामिल था। इस घटना में 12 पुलिस के जवान बलिदान हुए थे, जबकि चार ग्रामीण मारे गए थे।

घटना के बाद जवानों के शरीर में माओवादियों ने IED लगा दिया था। इसके अलावा खपरीमहुआ जंगल में हुए माओवादी हमले में भी यह मुख्य रूप से शामिल था।

इस हमले में पुलिस के छह जवानों का बलिदान हो गया था।

वर्ष 2019 में चंदवा थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर किए गए हमले में भी यह मुख्य रूप से शामिल था। इस घटना में 4 पुलिसकर्मी बलिदान हुए थे ।

माओवादियों के लिए करता था डॉक्टर का भी काम

SP ने बताया कि नागेंद्र उरांव माओवादियों के लिए डॉक्टर का भी काम करता था। इसकी गिरफ्तारी से माओवादियों को बड़ा नुकसान हुआ है।

एसपी ने कहा कि गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

छापेमारी अभियान में गारू थाना प्रभारी राजीव कुमार भगत, बारेसांड थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर सरज कुमार, मोहम्मद शाहिद समेत कई पुलिस के अधिकारी शामिल थे।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...