Homeझारखंडझारखंड बंद का राजधानी रांची में कोई असर नहीं, सड़कों पर...

झारखंड बंद का राजधानी रांची में कोई असर नहीं, सड़कों पर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राजधानी रांची (Ranchi) में झारखंड बंद (Jharkhand Bandh) का कोई असर नहीं दिख रहा है।

रांची के कोकर, लालपुर, थड़पकना, कांटा टोली, अल्बर्ट एक्का चौक, कचहरी चौक सहित अन्य स्थानों पर दुकानें खुली रही।

सड़कों पर वाहन अन्य दिनों की तरह चलते हुए दिखे।

कांटा टोली बस स्टैंड के दुकानों को कराया बंद

बंद समर्थक शनिवार को झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन (JSSU) के प्रमुख देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे।

कांटा टोली बस स्टैंड (Kanta Toli Bus Stand) के दुकानों को बंद कराया और बस ऑनर एसोसिएशन (Bus Honor Association) से बस नहीं चलाने का मांग किया, जिसका एसोसिएशन ने समर्थन किया।

इसके बाद बंद समर्थक नामकुम (Namkum) के रामपुर स्थित रांची टाटा मार्ग पर टायर जलाकर आगजनी की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टायर को सड़क से हटाया बंद समर्थक वहां से भागे।

रांची SSP बंद को लेकर खुद कर रहे मॉनिटरिंग

दूसरी ओर बंद को लेकर राजधानी रांची के सभी चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

रांची SSP किशोर कौशल बंद को लेकर खुद मॉनिटरिंग (Monitoring) कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बंद को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

अब तक बंद के दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन (JSSU) ने नियोजन नीति के खिलाफ 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान किया है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...