
रांची : राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश सोमवार को आइआइएम रांची की ओर से आयोजित “विधान 2026” सार्वजनिक नीति हैकाथॉन के समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और प्रतिभागियों को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने युवाओं को नीति-निर्माण, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विशेष रूप से संस्थान के निदेशक दीपक कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

