एंबुलेंस में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, 83 पैकेट बरामद ; चार गिरफ्तार

सिमडेगा के कोलेबिरा में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा किया। वाहन से गांजा के 83 पैकेट बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में गांजा तस्करी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध एंबुलेंस की जांच की, जिसमें से गांजा के 83 पैकेट बरामद हुए। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एंबुलेंस के जरिए गांजा की खेप ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान गांजा के पैकेट मिलने पर एंबुलेंस और गांजा को जब्त कर लिया गया।
पुलिस बरामद गांजे के कुल वजन और बाजार मूल्य का पता लगा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। मामले में जांच जारी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।