Homeझारखंडझारखंड : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, 2024 लोकसभा चुनाव के लिए दर्ज...

झारखंड : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, 2024 लोकसभा चुनाव के लिए दर्ज कराएं नाम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (Chief Electoral Officer) के. रविकुमार ने कहा कि 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग (Central Election Commission) तैयारियां कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम राज्य में जून महीने में शुरू है। यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है।

के. रविकुमार ने निर्वाचन सदन में पत्रकार वार्ता

के. रविकुमार ने मंगलवार को निर्वाचन सदन में पत्रकार वार्ता में कहा कि मतदाता सूची के आधार पर ही आगामी लोकसभा चुनाव का संचालन होगा।

ऐसे में यह जरूरी है कि सभी योग्य नागरिकों का निबंधन इस प्रोग्राम के जरिये मतदाता सूची में कर लिया जाए। एक भी वोटर मताधिकार से वंचित ना रहे।

5 जनवरी, 2024 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

उन्होंने कहा कि राज्य में 21 जुलाई से 21 अगस्त तक BLO द्वारा घर-घर सत्यापन होगा।

वोटर लिस्ट, फोटो मतदाता पहचान पत्र में त्रुटियों का निवारण 22 अगस्त से 29 सितंबर तक होगा।

17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम और अन्य कार्यों से संबंधित दावा और आपत्ति संबंधी आवेदन दिए जा सकेंगे।

5 जनवरी, 2024 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

मतदाताओं की संख्या बढ़ी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के मुताबिक पिछले 5 पुनरीक्षण कार्यक्रम से मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।

10 जनवरी, 2018 को पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में कुल वोटरों की संख्या 21835434 थी।

इसी तरह 30 जनवरी, 2019 को जारी सूची में एक फीसदी की वृद्धि के साथ यह संख्या दो करोड़ 98 लाख 1479 हो गयी।

12 अक्टूबर, 2019 को यह आंकड़ा 22617612 हो गया। 15 जनवरी, 2021 को जारी सूची के मुताबिक 23539328 वोटर (2.18 प्रतिशत की वृद्धि) हो गये।

पांच जनवरी, 2022 को सूची में 2.70 फीसदी बढोत्तरी के साथ 24473937 वोटर हुए। पिछली बार (5 जनवरी, 2023) को जारी लिस्ट में 2.25 प्रतिशत वृद्धि के साथ कुल वोटर 24529841 हो गये।

डुमरी विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कभी भी

डुमरी विधानसभा उपचुनाव के एक सवाल पर के. रवि कुमार ने कहा कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग कभी भी इसकी घोषणा कर सकता है। दो महीने से अधिक समय से यह सीट रिक्त है। हालांकि, अभी आयोग से कोई निर्देश नहीं आया है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...