भारत बंद समर्थकों ने चौक और सड़क को किया जाम, आवागमन पूरी तरह बाधित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका : गुरुवार यानी 15 जून को आदिवासी सेंगेल अभियान ने भारत बंद (Bharat Bandh) का आह्वान किया था।

इसके तहत दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के पत्ताबाड़ी चौक पर बंद समर्थकों ने जाम कर दिया है।

इससे दुमका (Dumka) को पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बीरभूम जिले को जोड़ने वाली दुमका-रामपुरहाट सड़क (Dumka-Rampurhat Road) पर आवागमन पूरी तरह से बाधित है।

वाहनों की लंबी कतार सड़क पर देखी जा रही है। गौरतलब है कि आदिवासी सेंगेल अभियान के दुमका जिला अध्यक्ष सुनील मुर्मू के नेतृत्व में यह अभियान चल रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने इन मुद्दों पर भारत बंद का आह्वान किया है।

सरना धर्म कोड को मान्यता देने की मांग

हम लोग सड़कों पर हैं और अपनी मांगों को बुलंद कर रहे हैं। हेमंत सरकार हमारी मांगों पर ध्यान दे।

अभियान के सदस्यों ने मांग की है कि आदिवासियों के सरना धर्म कोड को मान्यता दी जाए।

झारखंड में अभी तक यह घोषित नहीं हुआ। इसे अविलंब लागू किया जाए।

पारसनाथ पहाड़ जो आदिवासियों के मरांग बुरु है, ईश्वर हैं, उसे हेमंत सोरेन ने जैनियों को दे दिया है। इसे वापस लिया जाए।

TAGGED:
Share This Article