Homeझारखंडगिरिडीह में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर ले ली युवक की जान,...

गिरिडीह में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर ले ली युवक की जान, कनपटी में सटाकर…

Published on

spot_img

गिरिडीह: सोमवार को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया।

घटना गिरिडीह (Giridih) में बगोदरडीह स्थित भारत पेट्रोल पंप (Bharat Petrol Pump) के पास हुई।

मृतक की पहचान राजकुमार यादव के रूप में हुई है। वह बगोदरडीह का रहने वाला था।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घर से निकला ही था कि मार दी गोली

बताया जाता है कि राजकुमार यादव ने बगोदडीह पेट्रोल पंप (Bagoddih Petrol Pump) के पास अपना ट्रक रविवार देर रात खड़ा किया था।

सोमवार को दिन के 11 बजे उसे फोन आया। वह फोन में बात करता हुआ घर से निकला ही था कि बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने राजकुमार की कनपटी में पिस्तौल सटाकर गोली मार दी।

गंभीर रूप से जख्मी राजकुमार को मीणा जनरल अस्पताल (डुमरी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...