क्रीड़ा भारती ने मोरहाबादी में मनाया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के अवसर पर क्रीड़ा भारती रांची महानगर (Krida Bharti Ranchi Metropolitan) के पदाधिकारियों ने मोरहाबादी मैदान के नाइट मार्केट (Night Market) के समीप बुधवार को योग दिवस मनाया।

कार्यक्रम में लगभग 300 पुरुष एवं महिला ने योग किया

क्रीड़ा भारती के प्रांत के उपाध्यक्ष मुनचुन राय और रांची महानगर के अध्यक्ष रवि मुंडा एवं कमांडो डिफेंस एकेडमी रांची के संचालक रोहित कुमार के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया।

योग शिक्षिका रफ़िया नाज एवं प्रह्लाद ने सभी को योगा करवाया। इस कार्यक्रम में लगभग 300 पुरुष एवं महिला ने योग किया ।

Share This Article