यादवों का महाजुटान पुराना विधानसभा हॉल में 10 को, 24 जिलों से आएंगे प्रतिनिधि : कैलाश यादव

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : यादवों का महाजुटान 10 मई को पुराना विधानसभा हॉल में किया गया है। इसमें राज्य के 24 जिलों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और महाजुटान के सहभागी बनेंगे। बुधवार को ये बातें श्रीकृष्ण विकास परिषद के संरक्षक कैलाश यादव ने कहीं। उनके नेतृत्व में श्रीकृष्ण विकास परिषद की बैठक हटिया में हुई। बैठक के दौरान कैलाश यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष परंपरा अनुसार यादव समाज की एकता और एकजुटता तथा सामाजिक विकास के लिए प्रांतीय स्तर पर यादव महाजुटान कर संदेश दिया जाता है।

यादव समाज के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के संकल्पों और आदर्श को पालन करते हुए सामाजिक विकास सामाजिक न्याय के साथ जनकल्याण कार्य कर दायित्वों का निर्वहन किया जाता रहा है। सम्मेलन में समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य तथा व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए राजनीतिक, सामाजिक और बुद्धजीवी वर्ग के लोगों की ओर से प्रस्ताव लाया जाएगा। बैठक में नंदन यादव, सुरेश राय, रामकुमार सिंह यादव, चंदन यादव, ओमप्रकाश यादव, सनी यादव, जितेंद्र यादव, मैनेजर राय, रामजी यादव ऊषा यादव और पूनम यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।