कैलाश मानसरोवर यात्रा महंगी हुई, 20 फीसदी ज्यादा मूल्य चुकाना होगा

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नैनी: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में लिपुलेख दर्रे के जरिए होने वाली वार्षिक कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को अब 2.09 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। कैलाश मानसरोवर यात्रा इस बार चार जुलाई को शुरू हो रही है।

यात्रा महंगी होने की वजह ये है कि तिब्बत क्षेत्र में वीजा, परमिट और मेडिकल व्यवस्थाओं के लिए विदेश मंत्रालय को 1400 डॉलर का अलग से भुगतान करना होगा। इसके अलावा कुमाऊं मंडल विकास निगम ने भारतीय क्षेत्र में रहने और खाने की व्यवस्था के लिए अपनी फीस 57,000 रुपये से बढ़ाकर 65,000 रुपये प्रति यात्री कर दी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।