केपीआईटी 1,138 करोड़ रुपये में करेगी इजराइल की कंपनी का अधिग्रहण

केपीआईटी टेक्नोलॉजीज ने इजराइल की साइबर सुरक्षा कंपनी साइमोटिव टेक्नोलॉजीज को 12 करोड़ डॉलर में खरीदने का ऐलान किया, सौदा चरणबद्ध तरीके से जून 2026 तक पूरा होगा।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: परिवहन समाधान कंपनी केपीआईटी टेक्नोलॉजीज ने इजराइल की वाहन साइबर सुरक्षा कंपनी साइमोटिव टेक्नोलॉजीज में शत-प्रतिशत हिस्सेदारी 12 करोड़ डॉलर (लगभग 1,138 करोड़ रुपये) में खरीदने की घोषणा की है।
कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि यह अधिग्रहण कई चरणों में किया जाएगा। इसकी शुरुआत तरजीही पूंजी में एक करोड़ डॉलर के शुरुआती निवेश के साथ होगी। यह निवेश जून, 2026 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।