
रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने बुधवार को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। अब छात्र-छात्राएं अपना परिणाम आसानी से डिजी-लॉकर पोर्टल (results.digilocker.gov.in) पर जाकर देख सकते हैं। इस बार के नतीजों ने छात्रों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। तीनों संकाय-कला, वाणिज्य और विज्ञान में प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा है। खास तौर पर आर्ट्स स्ट्रीम ने सबसे ज्यादा सफलता प्रतिशत दर्ज कर सबका ध्यान खींचा है, जिससे शिक्षा जगत में भी सकारात्मक माहौल बना है।
संकायवार परिणाम
आर्ट्स: 96.14% छात्र सफल
कॉमर्स: 93.37% छात्र सफल
साइंस: 82.92% छात्र सफल
टॉपर्स की सूची
आर्ट्स: राशिदा नाज – 489 अंक
साइंस: छोटी कुमारी – 478 अंक
कॉमर्स: स्वेता प्रसाद – 478 अंक
जैक के सचिव जयंत मिश्रा ने बताया कि इस बार डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई। इसी वजह से न सिर्फ रिजल्ट समय पर जारी हुआ, बल्कि परिणाम भी बेहतर देखने को मिले।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
होमपेज पर दिए गए “JAC 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें
फिर सबमिट बटन दबाएं
कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें, जो आगे काम आएगा।

