
धनबाद : धनबाद जिले में दिन-प्रतिदिन बढ़ते अपराध से परेशान प्रशासन ने एक खास कदम उठाया है। अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। बुधवार को एसएसपी प्रभात कुमार ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में पुलिस के साथ मंथली रिव्यू मीटिंग की। इस बैठक में सभी डीएसपी, एसडीपीओ और थाना प्रभारी शामिल हुए। इस बैठक का मुख्य विषय अपराध नियंत्रण के लिए सख्त रणनीति तय करना था। एसएसपी ने थानेदारों को लंबित केस और फरार आरोपियों पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए और साथ ही यह भी कहा कि किसी भी हाल में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। वारंट निष्पादन, कुर्की-पजामा की कार्रवाई और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों से यह भी कहा कि अपने-अपने इलाके में छापेमारी अभियान चलाएं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। महिला और बच्चों से जुड़े मामलों को लेकर एसएसपी ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

