
धनबाद: धनबाद जिले की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में गोफ और भू-धंसान की खबरे अब आम होता जा रही है। धनबाद से एक बार फिर जमीन धंसने का ताजा मामला सामने आया है।
लोयाबाद क्षेत्र स्थित कनकनी क्षेत्र में हुआ भू-धंसान
बता दें धनबाद जिले के लोयाबाद क्षेत्र स्थित कनकनी हनुमान बाजार के पास बंद पड़ी हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्यालय के समीप अचानक जमीन धंसने की घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई।
इलाके में डर का बना माहौल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद जमीन धंस गई और वहां से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इस अप्रत्याशित घटना ने आसपास के लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया।
धनबाद में जमीन धंसने की समस्या अब बहुत बढ़ती जा रही है। इस समस्या का न प्रशासन और न ही सरकार के तरफ से कोई परमानेंट सॉल्यूशन निकाला जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन धंसने से लगभग 20 से 25 फीट के दायरे में बड़ा गड्डा बन गया, जिसे देखकर हर कोई दहशत में आ गया।

