छठ महापर्व पर घाटों में स्विमिंग पर रहेगी रोक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसी ने दिए निर्देश

रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आगामी छठ महापर्व, दीपावली और काली पूजा को लेकर सुरक्षा बैठक की, जिसमें छठ घाटों पर स्विमिंग पर रोक लगाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: छठ महापर्व, दीपावली और काली पूजा को लेकर रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने छठ घाटों पर स्विमिंग पर रोक लगाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए।

डीसी ने नगर निगम को छठ घाटों और तालाबों की साफ-सफाई, बिजली, पहुंच मार्ग और भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा। घाटों पर NDRF की टीम, स्थानीय गोताखोरों, जरूरत के अनुसार क्रेन और बांस की बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने त्योहारों के दौरान यातायात जाम रोकने, प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री पर निगरानी रखने और रात 10 बजे के बाद ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के निर्देश दिए। काली पूजा के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच भी की जाएगी।

डीसी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी, विद्युत सुरक्षा में लापरवाही और विसर्जन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।