प्रदेश कार्यालय में भी हुआ स्वागत
एयरपोर्ट से नितिन नवीन सीधे भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यालय परिसर में स्थापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
24 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
नितिन नवीन 24 अक्टूबर को भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। दो दिवसीय बैठक में राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की गतिविधियों और आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन भी मिलेगा।
एयरपोर्ट पर जुटे कई वरिष्ठ नेता
राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास और मधु कोड़ा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए।
नितिन नवीन का यह तीन दिवसीय झारखंड दौरा संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यसमिति की बैठक में होने वाली चर्चा और आगामी रणनीति पर पार्टी नेताओं की नजर रहेगी।


