झारखंड में दर्दनाक हादसा! सफाई कर रहे 6 लोग कुएं में गिरे, एक बच्चे ने तोड़ा दम, 5 का चल रहा इलाज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा : शुक्रवार को महागामा अनुमंडल क्षेत्र के ललमटिया स्थित बड़ा भोड़ाय में कुआं सफाई (Well Cleaning) के दौरान 6 लोग उसमें गिर गए। इस दौरान एक बच्चे की मौत (Kid Death) हो गई।

बच्चे की पहचान 10 साल के मकसूद अंसारी (Maqsood Ansari) के रूप में हुई है। 5 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को ललमटिया पुलिस ने महगामा रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल प्रभारी डॉक्टर संजय मिश्रा और डॉक्टर गोपाल प्रसाद यादव (Dr. Sanjay Mishra and Dr. Gopal Prasad Yadav) ने प्राथमिक उपचार किया। दोनों घायल बडा भोडाय निवासी इब्राहिम अंसारी और मुबारक अंसारी हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

कुएं में गैस के कारण छटपटाने लगे लोग

ग्रामीणों का कहना है कि कुएं की सफाई के लिए लोग गए थे। उसी दौरान कुएं में एक बच्चा गिर गया। उसे बचाने के लिए पांचों लोग बारी-बारी से कुएं में उतरे। सभी लोग कुएं के अंदर छटपटाने लगे।

बताया कि कुएं में काफी गैस हो गई थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। डॉक्टरो द्वारा साहिल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया। डॉक्टरों (Doctors) ने बताया कि जो दो पीड़ित अस्पताल में हैं। दोनों की स्थित फिलहाल ठीक है।

Share This Article