मछली कारोबार में रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग में चार गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: मानगो चौक (Mango Chowk) में चार लोगों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है।

बता दें कि ये सब मछली कारोबार (Fish Business) में रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग (Firing) के आरोपी हैं।

पुलिस ने इस गिरोह के पास से चार पिस्तौल भी बरामद किया है।

BJP का मानगो मंडल मंत्री भी गिरफ्तार

मामले में सरगना अभिजीत का भी नाम है। फायरिंग के मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मानगो पुलिस ने अन्य थाना की पुलिस की मदद से इस कांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए दिन भर शुक्रवार को और शनिवार को छापामारी की।

छापेमारी सीतारामडेरा और मानगो इलाके में की गयी।

इस कांड में उस युवक को भी गिरफ्तार किया गया जिसने मनीष माशूक गिरोह की तरफ से फायरिंग करने वाले सौरभ दलाई को लेकर कदमा भागा था।

वह युवक मानगो दाइगुट्टू का रहने वाला है और BJP का मानगो मंडल मंत्री है।

पूरे शहर के CCTV फुटेज को खंगाला गया

मानगो मंडल मंत्री का नाम अंकेश कुमार है। पहले उसने पुलिस और अपने नेताओं को कहा था कि उसपर पिस्तौल सटा दिया गया था।

इस कारण वह गाड़ी से छोड़ने के लिए गया था। लेकिन जब पुलिस ने पूरे शहर के CCTV फुटेज को खंगाला तो पता चला कि अपराधियों को जहां ड्राप किया, वहां भी खड़ा होकर हंसते हुए बातचीत कर रहा था।

छापेमारी में पिस्तौल बरामद

पुलिस ने अंकेश गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में उसने बताया कि पहले अभिजीत ने फायरिंग की उसके बाद जिस सौरभ को लेकर वह भागा उसने भी गोली चलायी थी।

इसके अलावा चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

साकची जेल चौक के पास से 3 पिस्तौल एक घर से बरामद किया गया है, जिसको झोला में रखा गया था।

उसके बाद अभिजीत के पास से भी पिस्तौल बरामद किया गया है।

TAGGED:
Share This Article