Homeझारखंडरांची के कोकर में मोहल्ले के ही 4 लड़कों ने नाबालिक लड़की...

रांची के कोकर में मोहल्ले के ही 4 लड़कों ने नाबालिक लड़की से किया गैंगरेप, पहले से…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : शुक्रवार की देर रात राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर में मोहल्ले में रहने वाले 4 लड़कों द्वारा एक नाबालिक छात्रा से गैंगरेप (Gang Rape) का सनसनीखेज मामला (Sensational Case) सामने आया है।

सभी लड़कों को लड़की पहचानती है, क्योंकि वह उसी मोहल्ले में रहते हैं, जिस मोहल्ले में लड़की रहती है। 4 आरोपियों में दो नाबालिग हैं।

मामला संज्ञान में आते ही सदर थाने की टीम ने शनिवार की सुबह तक दो नाबालिगों को निरुद्ध कर लिया, जबकि दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को रांची के सदर अस्पताल में छात्रा की मेडिकल जांच (Medical examination) भी करवाई गई है।

रांची के कोकर में मोहल्ले के ही 4 लड़कों ने नाबालिक लड़की से किया गैंगरेप, पहले से…-In Ranchi's Koker, 4 boys of the locality gang-raped a minor girl, already…

पीड़िता ने पुलिस को जो बताया

छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि शुक्रवार की शाम वह अपने चारों दोस्तों के साथ Birthday Party मनाने के लिए सदर इलाके के एक रेस्टोरेंट में गई हुई थी।

जन्मदिन की पार्टी खत्म होने के बाद जब वह घर लौटने लगी उस दौरान चारों लड़के भी उसी के साथ लौट रहे थे। अचानक एक सुनसान जगह पर चारों उसके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर चारों उसे पास ही एक सुनसान जगह ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया।

उसके बाद चारों मौके से फरार हो गए। छात्रा ने पुलिस को बताया है कि किसी तरह वह शुक्रवार की देर रात अपने घर पहुंची और अपने माता पिता को पूरी बात बताई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मां बाप अपनी बेटी को लेकर देर रात ही सदर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद तुरंत पुलिस एक्शन में आई और अगले दिन सुबह आरोपियों को पकड़ लिया।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...