वज्रपात की चपेट में आने से किसान की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: मनिका थाना क्षेत्र के दुंदू पंचायत के करमाही गांव में वज्रपात  की चपेट में आने से एक युवक की मौत (Died Due To Lightning) हो गई।

जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।

घायल युवक सदर अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को सदर अस्पताल, लातेहार लाया गया है। जानकारी के अनुसार रंजीत यादव व पंकज यादव अपने खेत में जुताई के लिए मेढ़ बना रहे थे।

दस अन्य लोग बाल- बाल बचे

इसी दौरान बारिश होने लगी, तभी हुई एक वज्रपात (Thunderclap) की चपेट में दोनो आये गये। युवक रंजीत यादव 19 वर्ष की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि पंकज यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस घटना में दस अन्य लोग बाल- बाल बचे।

मृतक के परिजनों का बुरा हाल

स्थानीय समाजसेवी अख्तर अंसारी व अन्य लोगों ने पंकज यादव को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। उसे सदर अस्पताल के ICU मे भर्ती किया गया है।

चिकित्सकों के अनुसार वह खतरे से बाहर नहीं है। रंजीत यादव की मौत (Ranjit Yadav’s death) के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Share This Article