Latest NewsझारखंडCM हेमंत सोरेन ने 'पास द बॉल ट्रॉफी टूर' अभियान को किया...

CM हेमंत सोरेन ने ‘पास द बॉल ट्रॉफी टूर’ अभियान को किया लॉन्च, हॉकी टीम को…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : CM हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने तीन अगस्त से शुरू होने वाले हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी चेन्नई- 2023 (Hero Asian Hockey Championship Trophy Chennai – 2023) की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का सोमवार को अनावरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने “पास द बॉल ट्रॉफी टूर” (“Pass the Ball Trophy Tour”) अभियान को लॉन्च करते हुए भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त कि इस चैंपियनशिप में भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) बेहतर और शानदार खेल का प्रदर्शन करेगी।

CM हेमंत सोरेन ने 'पास द बॉल ट्रॉफी टूर' अभियान को किया लॉन्च, हॉकी टीम को…-CM Hemant Soren launched the 'Pass the Ball Trophy Tour' campaign, the hockey team…

चैंपियनशिप के प्रति उत्साह और आकर्षण बढ़ेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप-2023 (Hero Asian Hockey Championship-2023) की ट्रॉफी का देश के विभिन्न शहरों में भ्रमण कराया जाना एक बेहतरीन कदम है।

इससे ना सिर्फ हॉकी खिलाड़ियों, बल्कि खेल प्रेमियों के बीच भी चैंपियनशिप के प्रति आकर्षण और उत्साह का संचार होगा। इसके साथ आम लोगों में भी हॉकी की प्रति लगाव बढ़ेगा।

CM हेमंत सोरेन ने 'पास द बॉल ट्रॉफी टूर' अभियान को किया लॉन्च, हॉकी टीम को…-CM Hemant Soren launched the 'Pass the Ball Trophy Tour' campaign, the hockey team…

झारखंड की धरती से निकले हैं कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी

मुख्यमंत्री सोरेन (Chief Minister Soren) ने कहा कि झारखंड का हॉकी से गहरा नाता रहा है। खूंटी और सिमडेगा जैसे जिलों के गांव -गांव में हॉकी बसती है। यहां के बच्चे-बच्चियों में बचपन से ही स्टिक पर “मैजिक” शुरू हो जाती है।

ऐसा लगता है कि हॉकी के बिना उनकी जिंदगी अधूरी सी है। इसी का नतीजा है कि यहां के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। यहां से कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं, जिन्होंने अपने खेल से झारखंड और देश का नाम रोशन किया है।

CM हेमंत सोरेन ने 'पास द बॉल ट्रॉफी टूर' अभियान को किया लॉन्च, हॉकी टीम को…-CM Hemant Soren launched the 'Pass the Ball Trophy Tour' campaign, the hockey team…

भारत पहली बार कर रहा मेजबानी

एशियन हॉकी चैंपियनशिप (Asian Hockey Championship) का भारत पहली बार मेजबानी कर रहा है। इसका आयोजन चेन्नई में 3 से 12 अगस्त तक हो रहा है।

इस चैंपियनशिप में मेजबान भारत समेत दक्षिण कोरिया, मलेशिया, जापान, पाकिस्तान और चीन की टीम मुख्य रूप से भाग ले रही हैं।

भारतीय टीम अब तक तीन बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप का विजेता बना है। भारत ने वर्ष 2011, वर्ष 2016 और वर्ष 2018 में खिताब जीता था।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, झारखंड के खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, हॉकी झारखंड के CEO रजनीश कुमार (CEO Rajneesh Kumar) मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...