सुप्रीम कोर्ट और पटना हाई कोर्ट के जस्टिस ने की दशशीशा नाथ महादेव की पूजा-अर्चना

इस दौरान नौहट्टा राजकीय अस्पताल में प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू रंजन की देखरेख स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय करोली (Sanjay Karoli) व पटना हाई कोर्ट के जस्टिस डॉ अंशुमन पाण्डेय (Dr. Anshuman Pandey) ने शनिवार को जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के उतर कोयल सोन व सरस्वती नदी के संगम पर स्थापित बाबा दशशीशा नाथ महादेव (Baba Dashshisha Nath Mahadev) का विधिवत पूजा-अर्चना की।

आचार्य पंडित पुरुषोत्तम पाठक ने दोनों को पूजा-अर्चना करायी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

इस दौरान नौहट्टा राजकीय अस्पताल (Nauhatta Government Hospital) में प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू रंजन की देखरेख स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

राकेश कुमार पाण्डेय ने दोनों जस्टिस और रोहतास के पुलिस अधीक्षक विनीत को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय करोली ने कहा कि इस स्थान की चर्चा कई धर्मग्रंथों में भी है।

इस शिवलिंग की पूजा रावण ने की थी

उल्लेखनीय है कि बान्दु गांव से करीब आधा किलोमीटर दक्षिण में बिहार-झारखण्ड (Bihar-Jharkhand) की सीमा पर सोन नदी के मध्य धारा में विशाल शिलाखण्ड पर बने चबूतरे पर शिवलिंग विराजमान है।

कहा जाता है कि त्रेता युग में इस शिवलिंग की पूजा रावण (Ravana) ने की थी। मान्यता है कि इस शिवलिंग के दर्शन मात्र से मनोकामना पूर्ण होती है।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, SDM अनिल कुमार सिन्हा, SSP CO राम प्रवेश राम, नौहट्टा थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव, चुटिया थानाध्यक्ष मंगल सिंह, अवर निरीक्षक निखिल राय आदि लोग उपस्थित थे।

Share This Article