RANCHI : 68 लाख की ठगी में आरोपी विशाल पांडेय भेजा गया जेल, ठेका दिलाने का झांसा…

दिल्ली पुलिस की मदद से शुक्रवार को रांची पुलिस ने विशाल पांडेय को गिरफ्तार किया था

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : शनिवार को न्यायिक दंडाधिकारी कुमार सौरभ त्रिपाठी की अदालत में रेलवे में करोड़ों का ठेका दिलाने का झांसा देकर 68 लाख रुपए की ठगी (Railway Fraud) में दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी विशाल पांडेय (Vishal Pandey) को पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में लेकर उसे जेल भेज दिया गया।

कल हुआ था गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की मदद से शुक्रवार को रांची पुलिस ने विशाल पांडेय को गिरफ्तार किया था। इसके बाद वहां की अदालत में पेश किया गया। साथ ही रांची लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन दिया गया था।

अदालत ने तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड (Transit remand) की इजाजत दी थी। आरोपी बिहार के भोजपुर जिला के आरा टाउन क्षेत्र निवासी है। आरोपी के खिलाफ ठगी के आरोप में इटकी रोड सर्वेश्वरी नगर निवासी कारोबारी अजय कुमार सिंह ने 18 नवंबर 2022 को पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Share This Article