Homeझारखंडझारखंड : कोबरा ने बाप को काटा, तो बेटे ने सांप के...

झारखंड : कोबरा ने बाप को काटा, तो बेटे ने सांप के साथ ऐसा किया कि सब रह गए दंग…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पलामू: पलामू में एक बेटा सांप के डंसने पर अपने पिता की जान बचाने के लिए कोबरा (Cobra) को बोरी में बंदकर अस्पताल पहुंच गया और इमरजेंसी (Emergency) में डॉक्टर से बोला कि इस सांप ने उसके पिता को डंसा है।

बेटे का कहना था कि सही इलाज के लिए सांप (Snake) लेकर आया था, ताकि सांप को देखकर डॉक्टर बेहतर इलाज सकें ।

दरअसल, जिले के रेहला थाना क्षेत्र के गोदरमा में एक घर में महिला को बचाने के क्रम में एक अधेड़ मुसहर को सांप ने डंस लिया। घर में घुसे सांप को निकाला जा रहा था।

उसे निकालने के लिए मुसहर समाज के लोगों को बुलाया गया था। सांप घर में मौजूद महिला की ओर बढ़ रहा था, तभी सांप निकालने वाले व्यक्ति राजा मुसहर ने उसे पकड़ लिया और पकड़ते ही उस व्यक्ति को सांप ने डंस लिया और उसकी हालत बिगड़ती चली गई।

डॉक्टर ने सांप को फौरन अस्पताल परिसर से बाहर ले जाने को कहा

शुरुआत में गांव में ही जड़ी बूटी की मदद से उसका इलाज करने की कोशिश की गई पर हालत और बिगड़ता चला गया। इसे देखकर परिजनों ने उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बेटा सांप को बोरी में डालकर डॉक्टर के पास अस्पताल पहुंच गया। जिसे देखकर सभी हैरत में पड़ गए एवं डर गए। डॉक्टर ने सांप को फौरन अस्पताल परिसर से बाहर ले जाने को कहा।

रविवार को एमआरएमसीएच में बेटे ने बताया कि शनिवार दिन के करीब 12 बजे पकड़ने के दौरान कोबरा सांप ने उसके पिता को डंस लिया था। उसने जड़ी बूटी के सहारे अपने पिता की जान बचाने की कोशिश की पर कामयाब ना हो सका।

लोगों के कहने पर सही इलाज के लिए शहर में आकर अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट (Forest Department) के लोग अस्पताल पहुंचे औऱ सांप को अपने कब्जे में लेकर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...