हजारीबाग DC ने सुनी जनता की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को समाधान का आदेश

उन आवेदनों को चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के आदेश भी दे दिए गए

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : DC नैंसी सहाय (DC Nancy Sahai) ने शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार (Public court) का आयोजन किया। इसमें जिले के निवासियों की समस्याओं के निवारण के लिए उपायुक्त के समक्ष एक दर्जन से अधिक आवेदन आए।

उन आवेदनों को चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित (Transferred) करते हुए निष्पादन के आदेश भी दे दिए गए।

फरियादियों ने आम गैर मजुरुआ जमीन पर जबरन मकान बनाने, LPC निर्गत करने, पारिवारिक विवाद का निपटारा, अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान ,जीविकोपार्जन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने, पीएम आवास योजना में अनियमितता, खतियानी जमीं हड़पने, भू-रैयतों का मुआवजा भुगतान के लिए आवेदन दिए।

Share This Article