चाईबासा में पांच नक्सली गिरफ्तार

जिला पुलिस बल और CRPF ने अभियान के दौरान पांचों नक्सली को गिरफ्तार किया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पश्चिमी सिंहभूम: चाईबासा में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान (Anti Naxal Campaign) के तहत सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों (Maoists) को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार नक्सलियों में जय सिंह अंगरिया उर्फ राउतु अंगरिया, मदन अंगरिया, अभिषेक हंसदा उर्फ मटलू उर्फ चौड़े, सुकलाल बानरा उर्फ चाड़ा और मोने तियू शामिल हैं। सभी नक्सली चाईबासा जिले टोटो और गोईलकेरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पांचों नक्सली को गिरफ्तार किया

जिला पुलिस बल और CRPF ने अभियान के दौरान पांचों नक्सली को गिरफ्तार किया है। हालांकि, कुछ नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।

गिरफ्तार पांचों नक्सलियों के कब्जे से हथियार सहित कई समान बरामद हुआ है। पकड़े गए इन नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है।

Share This Article