पति था घर से बाहर, पत्नी को नजरबंद कर तीन दिनों तक किया दुष्कर्म, उसके बाद…

बोकारो में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां महिला के पति के घर पर न होने का फायदा उठाया गया। बता दें कि एक युवक ने बच्चों के सामने घर के अंदर नजरबंद कर महिला से दुष्कर्म किया।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : बोकारो में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां महिला के पति के घर पर न होने का फायदा उठाया गया। बता दें कि एक युवक ने बच्चों के सामने घर के अंदर नजरबंद कर महिला से दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म का सिलसिला लगातार 3 दिनों तक चलता रहा। शनिवार सुबह जब महिला का पति घर लौटा, तो महिला ने सारा खुलासा किया।

आरोपी हुआ फरार

घटना के प्रकाश में आने के बाद झारखंड भाषा संघर्ष समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता आरोपी के घर पंहूचे। लेकिन, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। इसके बाद महिला सैकड़ों लोगों के साथ पिंड्राजोरा थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

झारखंड भाषा संघर्ष समिति में 15 दिनों के अंदर आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की है। नहीं तो वे आंदोलन करेंगे।

Share This Article