झारखंड में एक बार फिर मानसून एक्टिव, अगले 24 घंटों में राज्य के कई स्थानों पर भारी बारिश

झारखंड में एक बार फिर मानसून एक्टिव है। मानसून ट्रर्फ के हजारीबाग से गुजरने और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के के कारण राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांचीः झारखंड में एक बार फिर मानसून एक्टिव है। मानसून ट्रर्फ के हजारीबाग से गुजरने और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के के कारण राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के कई स्थानों पर भारी बारिश की जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से राज्य में 8 सितंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

इसके बाद अगले तीन दिन इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 5 सितंबर को राज्य के लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

जबकि 6 से 8 सितंबर तक राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। 9 और 10 सितंबर को भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

 

Share This Article